फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : केजरीवाल सरकार की बिजली के बाद अब 24 घंटे पानी देने की तैयारी

Sat, 26 Sep 2020 12:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @CMODelhi
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने अपने चुनावी वादों में जो एक महत्वपूर्ण वादा किया था वह था दिल्ली की जनता को 24 घंटे पानी देने का। आज उसी संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने एक सलाहकार नियुक्त करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड के साथ हमने हाल ही में बैठक की थी जिसमें हमने निर्णय लिया है कि हम एक सलाहकार नियुक्त करेंगे तो हमें उन तरीकों के बारे में बता सके जिससे दिल्ली को 24 घंटे पानी मिल सके। हम कोशिश कर रहे हैं और यह लक्ष्य हम अगले पांच सालों में हासिल कर लेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवालों को बिजली की तरह पानी भी चौबीसों घंटे मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली में जितना पानी उपलब्ध है, उससे हर दिल्लीवाले को प्रतिदिन औसतन 176 लीटर पानी मिल सकता है।
विज्ञापन


अन्य राज्यों से भी चल रही है बात
हम दिल्ली में पानी की उपलब्धता के लिए कई राज्य सरकारों जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से बात कर रहे हैं। लेकिन हमारे लिए ये भी जरूरी है कि दिल्ली में जितना पानी मौजूद है उसका बेहतर तरीके से प्रबंधन कर सकें।

सेंट्रलाइज सिस्टम होगा लागू
केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पानी के प्रबंधन के लिए अत्याधुनिक तकनीक लाने का भी फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वक्त हमारे पास बाबा आदम के जमाने की तकनीक है। अगर पानी एक इलाके से दूसरे इलाके की तरफ मोड़ना हो तो काफी मशक्कत करनी होती है। अब इसकी जगह सेंट्रलाइज सिस्टम लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें