राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं वायु गुणवत्ता दर्ज करने वाली संस्था ने बताया है कि सोमवार तक राजधानी की वायु गुणवत्ता खराब स्तर तक पहुंच सकती है।
आज सुबह 9.30 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 168 रहा जो मध्यम श्रेणी में आता है। वहीं शुक्रवार को पूरे दिन का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 134 दर्ज किया गया।
बता दें कि 0-50 के बीच की वायु गुणवत्ता को अच्छी श्रेणी, 51-100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम श्रेणी, 201-300 खराब श्रेणी, 301 से 400 तक बहुत खराब श्रेणी और 401-500 तक गंभीर श्रेणी का माना जाता है।