फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: खराब होती वायु गुणवत्ता पर केजरीवाल बोले- बाहर से आ रही धुंध

Mon, 14 Oct 2019 05:34 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली में खराब होती हवा की गुणवत्ता पर राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पड़ोसी राज्यों पर आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि पिछले चार महीने से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में थी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाहर से आ रही धुंध के कारण प्रदूषण में फिर से इजाफा हुआ है। सभी राज्यों की सरकार से अनुरोध है वे इसका समाधान निकाले। शोध और मीडिया रिपोर्ट्स यह बता रही है कि राज्य में प्रदूषण के स्तरों में अक्तूबर आखिरी सप्ताह और नंबर के बीच में इजाफा होगा।
 

बता दें कि पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने पर पूरी तरह शिकंजा नहीं कस पाने का असर इस बार भी वायु गुणवत्ता पर दिखने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी में तो वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तरी दर्ज की ही गई, लेकिन पंजाब और हरियाणा के शहर भी इससे अछूते नहीं रहे हैं। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि 15 अक्तूबर के बाद हालात और ज्यादा खराब होंगे, क्योंकि इस दौरान ही पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं। हालांकि पंजाब के अधिकारियों का कहना है कि पराली जलाने पर नियंत्रण किया जा रहा है और इसका कुल आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले कम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें