फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना: कहा- गुजरात चुनाव न लड़ें तो सभी जांच हो जाएंगी बंद, जनता को हम पर भरोसा

Sat, 27 Aug 2022 03:02 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को लालकिले से दिए गए भाषण पर भी प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश की। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को फर्जी करार दिया। आरोप लगाया कि लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि एक आदमी के स्वार्थ और सत्ता की हवस की लड़ाई है।
 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पर जमकर निशाना साधा। साथ ही 15 अगस्त को लालकिले से दिए गए भाषण पर भी प्रधानमंत्री को घेरने की कोशिश की। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को फर्जी करार दिया। आरोप लगाया कि लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं, बल्कि एक आदमी के स्वार्थ और सत्ता की हवस की लड़ाई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जब उन्होंने दिल्ली में भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ी, तब दिल्लीवासी खुद ही उनके साथ आ गए थे। उन्होंने तो नहीं कहा कि दिल्लीवासियों मेरे को आपका साथ चाहिए। हमें साथ मांगने की जरूरत नहीं पड़ी, जनता को उन पर भरोसा है। अभी पंजाब के अंदर हमने जिस तरह से भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है। वहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तो कभी नहीं कहा कि उनको आपका साथ चाहिए।

गुजरात चुनाव नहीं लड़े तो सभी जांच बंद हो जाएगी
केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली की आप सरकार को गिराने के लिए सभी राष्ट्र विरोधी ताकतें इकट्ठी हो गईं हैं। इन राष्ट्र विरोधी ताकतों से भारत की तरक्की देखी नहीं जा रही है। षड्यंत्र के तहत मनीष सिसोदिया पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई और आरोप लगाया कि इन्होंने शराब में पैसे खाए। लोग बता रहे हैं कि गुजरात चुनाव की वजह से यह सब हो रहा है, अगर हम घोषणा कर दें कि गुजरात में चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो ये सारी जांच बंद हो जाएगी।

सरकारें गिराने व दोस्तों का कर्ज माफ करने में खर्च हो रहा पैसा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज देश का हर आदमी महंगाई से परेशान है। हर एक चीज का दाम दोगुना-तीन गुना हो गया है। एक आम आदमी की तनख्वाह बढ़ी नहीं है। लोगों ने इतना जीएटी लगा दिया है। यह सारा पैसा अपने अरबपति दोस्तों के कर्जे माफ करने और विधायकों को खरीदने पर खर्च हो रहा है। महाराष्ट्र की सरकार गिराने के दौरान दही, छाछ, शहद, गेहूं, चावल पर जीएसटी लगा दी। अगर अपने दोस्तों का कर्जा माफ करना होता है तो पेट्रोल आदि के दाम बढ़ा देते है।

40 मिनट तक आमने-सामने रहा सत्ता पक्ष व विपक्ष

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष व विपक्ष 40 मिनट तक आमने-सामने रहे। भाजपा के विधायकों ने सत्ता पक्ष पर आबकारी घोटाले का आरोप लगाया, जबकि सत्ता पक्ष विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश और सरकार गिराने की बात करता दिखा। भाजपा विधायक अजय महावर पर सदन की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग करने और सीधा प्रसारण करने के आरोप में सदन की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने सभी भाजपा विधायकों को मार्शल के जरिये सदन से निकलवा दिया। हालांकि नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी ने इसका कड़ा विरोध किया। वहीं, हंगामा कर रहे सत्ता पक्ष के विधायक ऋतुराज को भी 15 मिनट के लिए बाहर निकाल दिया। 
विज्ञापन

10 मिनट स्थगित रहा सदन

बैठक शुरू होते ही आप विधायकों ने भाजपा पर दिल्ली सरकार को गिराने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वहीं भाजपा विधायकों ने शराब घोटाले पर चर्चा कराने की मांग की। शोर बढ़ने पर सदन 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें