फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल: दिल्ली में वैक्सीन की भारी कमी, ये समय राज्यों से लड़ने का नहीं उन्हें टीका उपलब्ध कराने का है

Mon, 31 May 2021 12:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने कहा कि यह समय राज्यों से लड़ने का नहीं है, केंद्र को चाहिए कि वह राज्यों के साथ मिलकर काम करे और उन्हें वैक्सीन उपलब्ध कराए...
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक बार फिर वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना की वैक्सीन की भारी किल्लत है। कल(रविवार) दिल्ली को वैक्सीन की एक भी डोज नहीं मिली।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ये भी कहा कि, ये समय राज्य सरकारों से लड़ने का नहीं है, सबके साथ मिलकर करोना से लड़ने का है। ये समय राज्य सरकारों की मदद करने का है, उन्हें वैक्सीन उपलब्ध करवाने का है, सभी राज्य सरकारों को साथ लेकर एक होकर टीम इंडिया बनकर काम करने का है। लड़ाई झगड़े और राजनीति करने को पूरी जिंदगी पड़ी है।

केजरीवाल ने ये भी कहा कि, राज्यों ने पूरी कोशिश कर ली, एक भी राज्य अपने स्तर पर एक भी वैक्सीन लाने में सफल नहीं हुआ। राज्य वैक्सीन नहीं खरीद सकते, ये काम केंद्र सरकार को करना पड़ेगा। वैक्सीन खरीदना और उत्पादन करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है और राज्य सरकारों की जिम्मेदारी वैक्सीन लगाना है।
विज्ञापन


यह बातें उन्होंने पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए मुफ्त वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उनके साथ मौजूद रहे।


वैक्सीन को लेकर मनोहर लाल-केजरीवाल आमने-सामने
कोरोना के टीके की कमी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस तरह से लगातार केंद्र पर हमलावर हैं, उसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे ड्रामा करार दिया। जिसके बाद केजरीवाल ने भी उन्हें जवाब दिया।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, 'वो ड्रामा करने के लिए क्या किया कि कल से मेरे सारे वैक्सीनेशन सेंटर बंद। क्यों बंद क्योंकि मुझे टीके नहीं मिले हैं। हम कहते हैं टीके तो आपको ज्यादा मिल रहे हैं। जैसे बाकी प्रदेश कर रहे हैं वैसे करें। हम भी दो लाख टीके एक दिन में लगाकर खत्म कर सकते हैं लेकिन हमें पता है कि हमें कितना स्टॉक मिल रहा है। हम कहते हैं हम 50-60 हजार रोज करेंगे तो हमारा काम चलता रहेगा। ये सूझबूझ अरविंद केजरीवाल को रखनी चाहिए। वो सूझबूझ रखने की बजाय राजनीति करने का उसका मानस है और विपक्ष लोग भी वही करते हैं।'

हरियाणा के सीएम की इस बात पर केजरीवाल ने ट्वीट कर उन्हें जवाब दिया। केजरीवाल ने लिखा, 'खट्टर साहिब, वैक्सीन से ही लोगों की जान बचेगी। जितनी जल्दी वैक्सीन लगेंगी, उतने लोग सुरक्षित होंगे। मेरा मकसद वैक्सीन बचाना नहीं, लोगों की जान बचाना है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें