फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vipassana: सीएम अरविंद केजरीवाल 19 दिसंबर से विपासना शिविर के लिए होंगे रवाना, 10 दिन का है कोर्स

Sat, 16 Dec 2023 11:59 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 दिसंबर से विपासना शिविर में जा रहे हैं। यह 10 दिन का कोर्स है। जिसके लिए मुख्यमंत्री हर साल जाते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर विपासना के लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इस बार 19 दिसंबर को विपासना के लिए रवाना होंगे। केजरीवाल हर साल विपासना का 10 दिनों का कोर्स करने जाते हैं। इस साल भी 19 से 30 दिसंबर तक विपासना में रहेंगे। 

विज्ञापन


शनिवार को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले सप्ताह 10 दिन के लिए विपासना मेडिटेशन कोर्स के लिए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के खत्म होने के बाद  केजरीवाल दिल्ली से 19 दिसंबर को रवाना होंगे।

अभी तक मुख्यमंत्री ने बीते 10 सालों में देश के कई शहरों में जाकर विपासना कोर्स किया है। हर साल 10 दिन के लिए मुख्यमंत्री इस कोर्स के लिए जाते हैं। विपासना एक प्राचीन भारतीय ध्यान तकनीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें