फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन के बाद अब सिसोदिया की बारी: सीएम केजरीवाल ने किया बड़ा दावा- मनीष पर भी झूठा केस लगाकर जेल भेजने की तैयारी

Thu, 02 Jun 2022 11:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने कहा, सत्येंद्र जैन के बाद अब मनीष सिसोदिया जी पर भी झूठा केस लगाकर जेल भेजने की साजिश हो रही है।
विज्ञापन
arvind kejriwal - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है कि केंद्र सरकार सत्येंद्र जैन के बाद अब दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में फंसाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फेंस की शुरुआत करते हुए कहा, आपको याद होगा कि मैंने कुछ महीने पहले ही सबको बता दिया था कि केंद्र सरकार सत्येंद्र जैन को एक फर्जी केस में फंसाने वाली है। मुझे यह बात बहुत ही विश्वस्त सूत्रों से पता चली थी। कल उन्हीं सूत्रों से यह पता चल रहा है कि अब मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में फंसाए जाने की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को कोई न कोई फर्जी केस करने की बात कही है।

केजरीवाल ने आगे कहा, मनीष सिसोदिया देश में शिक्षा क्रांति के जनक हैं और आजाद भारत के शायद सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री हैं। सरकारी स्कूलों में पहले गरीबों के बच्चों को थर्ड क्लास शिक्षा मिलती थी। दिल्ली के स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इन सबका भविष्य अंधकार में था, मनीष ने इन सभी की आंखों में भविष्य के सुनहरे सपने दिए हैं। इनके माता-पिता की आंखों में चमक दी है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं उन 18 लाख बच्चों से पूछना चाहता हूं कि क्या आपके मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं? मैं उन बच्चों के माता-पिता से पूछना चाहता हूं कि ये लोग मनीष सिसोदिया को भ्रष्ट कह रहे हैं, ऐसा है क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें