दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और स्वास्थ्य सचिव भी मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि केजरीवाल नेे यह बैठक कोरोना वैक्सीन के स्टोरेज और उसके वितरण की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए बुलाई है। गौरतलब है कि दिसंबर के अंत तक विदेश से वैक्सीन की पहली खेप आ सकती है, जिसे सबसे पहले दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्टोर किया जाएगा। इसकी तैयारियां काफी हद तक पूरी हो चुकी हैं।
इस अस्पताल में कई डीप फ्रीजर लगाए जा चुके हैं, जो वैक्सीन को रखने के काम आएंगे।