चुनाव से पहले भाजपा ने कहा था कि जहां झुग्गी वहीं मकान बना के दिए जाएंगे और अब ये सबको तोड़ने के लिए आ गए। हम भी अतिक्रमण के खिलाफ हैं। लेकिन 63 लाख लोगों को आप बेघर कर दोगे उनकी जिंदगी खराब कर दोगे हम ये नहीं बर्दाश्त करने वाले।
15 साल तक निगम में भाजपा का राज था और इस दौरान आपने अतिक्रमण कराया, पैसे ले-लेकर कराया। अब 18 मई को इनका कार्यकाल खत्म हो रहा है तो क्या इनके पास नैतिक अधिकार है कि निगम ये अभियान चला सके। आप चुनाव कराइए और नए शासन को निर्णय लेने दीजिए जो करना होगा करेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी वादा करती है कि वो दिल्ली को सुधारेगी, जैसे उसने पानी, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया। कच्ची कॉलोनियों को साफ-सुथरा बनाएंगे, लोगों को मालिकाना हक दिलाएंगे। वहां पहले ही हमने सड़क बिजली पानी की व्यवस्था कर दी है। झुग्गी वालों के लिए मकान बना रहे हैं लेकिन समय लग रहा है। जिन लोगों को थोड़े बहुत अतिक्रमण कर रखा है जिससे किसी को बाधा पहुंचती है उन्हें कहेंगे तो वो हमेशा की तरह खुद ही अतिक्रमण हटा लेंगे। लेकिन ऐसे बुलडोजर चलाकर नहीं।
हम इसका सख्त विरोध करते हैं। मैंने विधायकों की मीटिंग ली और कहा कि चाहे जेल जाना पड़े लेकिन आप लोगों के साथ खड़े रहें और इस तरह से बुलडोजर चलाना बिल्कुल सही नहीं है।