फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Police: गोली चलाने के बाद वीडियो को स्टेटस पर लगाने वाला जिम संचालक गिरफ्तार, खुद को बताया था काला जठेड़ी गैंग का सदस्य

Mon, 16 May 2022 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने गोली चलाने और वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डालने वाले जिम संचालक को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को काला जठ़ेड़ी गैंग का सदस्य होने का दावा किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिला पुलिस ने बिंदापुर इलाके में गोली चलाने और उसका वीडियो बनाकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डालने वाले जिम संचालक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक रिवाल्वर, मोबाइल फोन और वारदात के दौरान इस्तेमाल वर्ना कार बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों ने खुद को काला जठेड़ी गैंग का सदस्य बताया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि 7 मई को आकाश गहलोत नाम के व्यक्ति ने बिंदापुर थाने में गोली चलाए जाने की शिकायत की। उसने बताया कि इलाके में जिम चलाने वाले भानू शर्मा ने सार्वजनिक जगह पर गोली चलाई है और उसका वीडियो बनाकर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला है। 
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन की तो पता चला कि गोली चलाने वाली वारदात 1 मई की रात की है। जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा के निरीक्षक कमलेश कुमार को आरोपियों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान टीम ने मौके का दौरा किया और वायरल वीडियो और मौके सबूतों को अपने कब्जे में किया। पुलिस टीम ने भानु शर्मा की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और कार बरामद कर ली। बाद में उसके निशानदेही पर पुलिस ने शास्त्री नगर मोगा पंजाब के रहने वाले शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वीडियो बनाने में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया।

पुलिस ने बताया कि भानू शर्मा उत्तम नगर इलाके में जिम चलाता है। वहीं शिवम स्नातक की पढ़ाई की है। पिता की मौत के बाद वह भानू के संपर्क में आया और अपराध करने लगा। पुलिस का कहना है कि दोनों ने खुद को काला जठेड़ी गैंग का सदस्य बताया है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें