फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का पीएम की शिक्षा पर फिर सवाल: 'नाले की गैस से चाय बन सकती है', कोई पढ़ा-लिखा शख्स नहीं करेगा ऐसी बात

Sat, 01 Apr 2023 02:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल के पीएम मोदी से जुड़े बयानों पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात उच्च न्यायालय की फटकार व जुर्माने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक योग्यताओं पर सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते कुछ दिनों से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा को लेकर उन पर सीधे-सीधे हमला कर रहे हैं। यह हमले तब से और तेज हो गए हैं जब से गुजरात की अदालत ने उन पर प्रधानमंत्री की डिग्री सार्वजनिक करने के लिए 25000 रुपये का फाइन लगाया है। इसी कड़ी में केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिर से पीएम से सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा, क्या देश के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे नहीं होने चाहिए? सीएम बोले, शुक्रवार को अहमदाबाद कोर्ट के आदेश के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है, प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है या फिर वह अहंकार में नहीं दिखाना चाहते।

केजरीवाल ने आगे कहा कि पीएम ने नाले की गैस से चाय बनाने की बात की, बादलों के होने पर जहाजों के रडार में न आने की बात और गणित के फार्मूले से जुड़े कई बयान अतार्किक हैं। सीएम ने पूछा क्या कोई पढ़ा लिखा व्यक्ति ऐसी बातें कर सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें