फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: क्लस्टर बस ने दो भाइयों को टक्कर मारी, एक की मौत दूसरा घायल, चालक फरार

Thu, 04 Aug 2022 08:06 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मोहन गार्डन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
क्लस्टर बस ने स्कूटी में मारी टक्कर - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बुधवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। द्वारका मोड़ पर बेलगाम क्लस्टर बस (रूट नंबर-764) ने स्कूटी सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त बापरौला निवासी पंकज सिंह (33) के रूप में हुई है। इसका भाई अभिनव अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है।

विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

पुलिस को बुधवार सुबह 10.30 बजे सूचना मिली थी कि द्वारका मोड़ स्थित नजफगढ़ रोड पर क्लस्टर बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी है। सूचना के बाद फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें