राजधानी में चल रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में आज दिल्ली बंद है। व्यापारी संगठनों ने दिल्ली बंद की संबंध में समस्त तैयारी कर ली है। व्यापारी दिल्ली बंद को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
तमाम संगठन सभी बाजारों में धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर व्यापारियों ने दिल्ली बंद के ऐलान के चलते अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। बंद को सभी राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है।
इसी बीच सोमवार को कुछ व्यापारी नेताओं ने सीलिंग कार्रवाई से निजात दिलाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और संसद के चालू सत्र में सीलिंग से बचाने के लिए बिल लाने की मांग की।
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दिल्ली बंद को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने भी समर्थन किया है। कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि सीलिंग के विरोध में मंगलवार को ढाई हजार से अधिक व्यापारिक संगठन हिस्सा लेंगे और सात लाख से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि व्यापारी नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर का घेराव भी करेंगे। इसके अलावा सौ से अधिक बाजारों में सीलिंग की शव यात्रा भी निकाली जाएगी। सबसे बड़ी शव यात्रा कश्मीरी गेट मार्केट से निगम बोध घाट तक निकाली जाएगी। वहां सीलिंग का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा।