देश की राजधानी से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जिससे हर सुनने वाला शख्स हैरान है। यह मामला चौथी क्लास के एक मासूम छात्र के साथ यौन शोषण का है।
जानकारी के अनुसार विवेक विहार इलाके में एक प्राइवेट स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम बच्चे के साथ उसके ही स्कूल के तीन नाबालिग छात्रों ने यौन शोषण किया।
पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्र जब छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए अपनी स्कूल बस में सवार होता था तो आरोपी तीनों छात्र उसके साथ घिनौनी हरकत किया करते थे।
आरोप है कि इन तीनों ने पीड़ित छात्र से दो से भी ज्यादा बार यौन शोषण किया। स्कूल बस में जाने वाली टीचर पर भी आरोप है कि जब छात्र ने उन्हें शिकायत की थी तो उन्होंने बच्चे को गंभीरता से नहीं लिया।
विवेक विहार पुलिस ने इस मामले में पाक्सो एक्ट के तहत तीनों नाबालिग छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। एफआईआर के मुताबिक पीड़ित छात्र अपने साथ होने वाली घटनाओं से इतना घबरा गया था कि उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था।