फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलतफहमी बन गई जान की दुश्मन: लड़की को लेकर शुरू हुई लड़ाई बन गई स्कूल की प्रतिष्ठा का सवाल, कर दी हत्या

Thu, 02 Feb 2023 10:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपियों को लगा कि छात्र का छात्रा से कोई चक्कर चल रहा है। इस बात पर आरोपियों ने पीड़ित छात्र मोहन व उसके ग्रुप के दो साथियों को पीट दिया था। बाद में ये चर्चा फैल गई कि एक नंबर स्कूल के छात्रों ने दो नंबर स्कूल के छात्रों को पीट दिया है।
विज्ञापन
मृतक छात्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कालकाजी इलाके में 12वीं के छात्र की हत्या गलतफहमी में शुरू हुए झगड़े में की गई थी। बाद में यह झगड़ा स्कूल की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था। इस प्रतिष्ठा में 12वीं कक्षा के छात्र मोहन को चाकू मार दिया गया। पूर्णिमा सेठी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


कालकाजी पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार बालिग की पहचान शिवा चौहान (18) के रूप मे हुई। आरोपी पुलप्रह्लादपुर का रहने वाला है और कालकाजी में स्थित चिराग एंक्लेव स्कूल में पढ़ता था।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक मोहन उर्फ मोनिया (18) कालकाजी में स्थित स्कूल नंबर-दो में पढ़ता था। पकड़ा गया नाबालिग स्कूल नंबर-एक में पढ़ता था। 28 जनवरी को एक युवक किसी छात्रा का वीडियो बना रहा था। छात्रा अपने स्कूल को छोड़कर स्कूल नंबर-एक व दो के पास घूम रही थी।
विज्ञापन


ऐसे में छात्रा वहां खड़े पीड़ित छात्र के गिरोह के एक छात्र के पीछे जाकर छिपकर गई। आरोपियों को लगा कि छात्र का छात्रा से कोई चक्कर चल रहा है। इस बात पर आरोपियों ने पीड़ित छात्र मोहन व उसके ग्रुप के दो साथियों को पीट दिया था। बाद में ये चर्चा फैल गई कि एक नंबर स्कूल के छात्रों ने दो नंबर स्कूल के छात्रों को पीट दिया है।


इस चर्चा को लेकर दोनों स्कूल का माहौल गर्म हो गया। इस बात को लेकर आरोपी शिवा चौहान व उसके साथियों ने सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद मोहन व उसके साथियों को घेर लिया। खुद को घेरा देखकर मोहन के चार साथी मौके से फरार हो गए, जबकि मोहन अकेला रह गया। शिवा चौहान ने मोहन की छाती में चाकू घोंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें