पुलिस दोनों विधायकों की पुलिस रिमांड लेने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड लेकर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आधी रात को मीटिंग बुलाने के पीछे आखिर क्या मंशा थी। क्या मुख्य सचिव की पिटाई की पहले से साजिश थी।
इधर, मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ अन्य विधायकों की पहचान की गई है। वारदात के दौरान इनकी भी भूमिका रही है। पुलिस इनसे जल्द ही पूछताछ कर सकती हैै।
इसके लिए विधायकों को जल्द ही नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा जा सकता है। गौरतलब है कि अमानतुल्लाह खान पर 12 और प्रकाश जारवाल पर 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि को आधार बनाकर पुलिस इनकी रिमांड मांगने का प्रयास कर रही है।