फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव बवालः अमानतुल्लाह-जारवाल को हुई 14 दिन की जेल, जैन ने कबूल किया CS की हुई पिटाई

Fri, 23 Feb 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
anshu prakash - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सोमवार देर रात दिल्ली के मुख्य सचिव से आप विधायकों की हाथापाई के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। आप विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल को 14 दिनों की न्यायिका हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही इन दोनों की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

 

विज्ञापन




बता दें कि केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन सरकारी गवाह बन गए हैं। उन्होंने मजिस्ट्रेट के सामने दिए अपने बयान में कबूल किया है कि उस रात मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की पिटाई हुई थी।

वीके जैन ने अपने बयान में कहा कि सोमवार की रात उन्होंने ही अंशु प्रकाश को केजरीवाल के घर बुलाया था और वहां बहस बढ़ने के बाद अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल ने मुख्य सचिव की पिटाई की थी। माना जा रहा है कि इस बयान के बाद आप के दोनों विधायकों की मुश्किल बढ़  सकती  है। इसका असर इनकी जमानत याचिका पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दिन में आप विधायकों और भाजपइयों ने जमकर प्रदर्शन किया

delhi chief secretary - फोटो : ANI
वहीं इससे पहले आज सुबह इस मामले में आप विधायकों और कार्यकर्ताओं ने आज केंद्रीय गृह मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ नारे लगाए गए। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। बता दें कि दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ कथित तौर पर आप विधायकों ने मारपीट की। इस मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खां और प्रकाश जारवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें