फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव बवालः एलजी से मिले केजरीवाल, ट्वीट कर बताया क्या हुई बात

Fri, 23 Feb 2018 05:49 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal baijal
विज्ञापन

दिल्ली में मुख्य सचिव को लेकर मचे बवाल के बीच शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री केजरीवाल एलजी अनिल बैजल से मिले। दोनों की यह बैठक मात्र 10 मिनट ही चली। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताई एलजी अनिल बैजल से क्या बात हुई है।

विज्ञापन

 


मुख्य सचिव से मारपीट मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के दोनों विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका तीस हजारी कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की वो याचिका भी खारिज कर दी है जिसमें इन दोनों विधायकों की पुलिस रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद ये दोनों ही विधायक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रहेंगे। अब उन्हें बेल के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ेगी।

वहीं आज दिन में अंशु प्रकाश से हुई हाथापाई मामले में आज दिल्ली पुलिस सीएम केजरीवाल के घर पहुंची और छानबीन कर रवाना हो गई। बाहर आने पर पुलिस ने बताया कि उन्होंने पूरे घटनास्थल की जांच की और अंदर लगे 21 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की सीडी जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि कुल 21 कैमरों में से सिर्फ 14 कैमरे ही काम कर रहे हैं जबकि 7 कैमरे खराब हैं।
विज्ञापन


अब पुलिस पूरे कैमरों की जांच करेगी कि कहीं उनसे छेड़छाड़ तो नहीं हुई। इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी दी कि केजरीवाल से पहले भी इन कैमरों की सीडी मांगी गई थी लेकिन उन्होंने नहीं दिया जिसके बाद पुलिस को मुख्यमंत्री के घर पर पहुंचकर जांच करनी पड़ी। वहीं ये भी बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे 40 मिनट देरी से चलते हैं।


जब पुलिस वालों से पूछा गया कि क्या उन्होंने केजरीवाल को बंधक बनाए रखा या उनसे पूछताछ की तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया। यह पहली बार है जब दिल्ली पुलिस केजरीवाल के घर पहुंची। वैसे भी केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन के सरकारी गवाह बनने के बाद और ये कबूल कर लेने पर कि केजरीवाल के घर पर मुख्य सचिव को पीटा गया था ये माना ही जा रहा था कि जल्द ही दिल्ली पुलिस केजरीवाल के घर पहुंचकर जांच कर सकती है।
 

दिल्ली पुलिस के पहुंचने पर जब केजरीवाल मीडिया के सामने आए तो उन्होंने कहा कि,  'इस मामले की जिस शिद्दत से जांच हो रही है, उससे खुश हूं। जांच होनी चाहिए। लेकिन मैं जांच एजेंसियों से कहना चाहता हूं कि जज लोया के कत्ल की जांच पे अमित शाह से पूछताछ करने की भी हिम्मत दिखाएं तो देश उनको बधाई देगा।'




वहीं आईएएस एसोसिएशन का एक दल आज पीएमओ पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जीतेंद्र सिंह से मिला। जहां महिला अधिकारियों ने शिकायत की कि उनके साथ गलत व्यवहार होता है। उन्हें देर तक दफ्तर में रोका जाता है। वहीं अधिकारियों ने आप विधायकों और मंत्रियों की भी शिकायत की जिस पर मंत्री जीतेंद्र सिंह ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।




पुलिस का मानना है कि हमले के दौरान केजरीवाल और सिसोदिया ने मामले में दखल क्यों नहीं दिया, इसके लिए पुलिस सीएम और डिप्टी सीएम से पूछताछ कर सकती है। छानबीन के दौरान कुछ और एमएलए के नाम पुलिस को पता चले हैं। जल्द ही पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है।



 

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के सलाहकार ने दिया इस्तीफा

dhir jhingran - फोटो : अमर उजाला
बीते सोमवार देर रात दिल्ली के सीएम केजरीवाल के घर हुई बैठक में मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई हाथापाई के बाद आज दिल्ली सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। इस मसले के शुरुआत से ही घटना का विरोध कर रहे दिल्ली के अधिकारी अब इस्तीफे तक पहुंच गए हैं। बता दें कि शिक्षा विभाग के सलाहकार आईएएस धीर झींग्रान ने एक पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस इस्तीफे को सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली सरकार जिस मसले पर अपनी सबसे ज्यादा पीठ थपथपाती है वो शिक्षा का क्षेत्र ही है। इसके पीछे इसके सलाहकार झींग्रान का बड़ा हाथ है लेकिन अब उनके इस्तीफे से सरकार को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

बता दें कि धीर झींग्रान अपने सेवा से निवृत्त होकर दिल्ली सरकार में सलाहकार का काम कर रहे थे। उन्होंने दिल्ली के शिक्षा विभाग में कई अच्छे काम किए हैं जिसका श्रेय गर्व से केजरीवाल सरकार लेती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें