फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पुलिसकर्मी को जमीन पर गिराकर पीटा, वर्दी फाड़ी

Mon, 20 Dec 2021 04:15 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गली में खड़े कुछ लड़कों से पूछताछ करना भारी पड़ा। घोषित बदमाश ने सिपाही पर इस कदर हमला किया कि उसकी वर्दी फट गई।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी को गली में खड़े कुछ लड़कों से पूछताछ करना भारी पड़ गया। थाने के घोषित बदमाश ने सिपाही पर न सिर्फ हमला कर दिया, बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी। आरोपियों ने पीड़ित सिपाही इमरान (33) को जमीन पर गिराकर पीटा। वारदात के बाद आरोपी इमरान को बाद में देखने की बात कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की सूचना अपने स्टाफ को दी। जख्मी हालत में इमरान को जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। पुलिस ने इमरान की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, इमरान दिल्ली पुलिस में सिपाही है। फिलहाल उसकी तैनाती न्यू उस्मानपुर थाने में है। शनिवार को वह गौतमपुरी की गली नंबर-14 में गश्त पर था। इस दौरान इलाके का घोषित बदमाश जहीर वहां पर कुछ अन्य लड़कों के साथ खड़ा था। इमरान को सूचना मिली थी कि गली में नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इमरान ने लड़कों से वहां खड़े होने का कारण पूछा तो जहीर भड़क गया। 
विज्ञापन


वह इमरान को गालियां देने लगा। इस बीच वहां पर जहीर का पिता तौसीफ और मां भी आ गए। जहीर का परिवार कहने लगा कि आज इसे सबक दिखा दो। इसने सट्टे का काम भी बंद करवा दिया। आरोपियों ने इमरान पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया और खूब पीटा। आरोपियों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें