दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए सम-विषम नंबर के आधार पर डेवाइज वाहन की घोषणा हो चुकी है। कार प्लान के तहत दिल्ली सरकार ने सम-विषम नंबर की कार के लिए आज दिनों की घोषणा की।
कार प्लान 1 जनवरी से लागू किया जाएगा। सरकार के फैसले के मुताबिक विषम नंबर वाली कारें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेंगी जबकि सम नंबर वाली कारें मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेंगी।
हालांकि अभी तक रविवार के दिन का फैसला नहीं हो सका है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार के इस फैसले पर चर्चा का दौर जारी है। जहां कुछ लोग इसका समर्थन कर रहे हैं वहीं इसका विरोध भी किया जा रहा है।
कुछ लोग दूसरी कार खरीदने की भी योजना बना रहे हैं। अगर उनके पास सम नंबर की गाड़ी है तो दूसरी वह विषम नंबर की कार खरीदेंगे। इसी तरह विषम है तो वह सम नंबर की कार लेंगे।