दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डोर स्टेप डिलीवरी सेवाओं के विस्तार के मूड में हैं। इसलिए बुधवार को उन्होंने 60 और नई सुविधाओं को इस सेवा के अंतर्गत जोड़ने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इस बाबत बुधवार को दिल्ली कैबिनेट की बैठक हुई है, जिसमें सेवा के विस्तार में एग्जीक्यूटिव की संख्या बढ़ाए जाने को लेकर फैसला लिया गया है। बता दें अब इस सेवा के तहत कॉल एग्जीक्यूटिव की संख्या बढ़ाकर 600 कर दी गई है।