पुणे के एक पिता-पुत्र को दिल्ली आना काफी भारी पड़ गया और उनके डेढ़ लाख रुपये लूट लिए गए। गौरतलब है कि पुणे का एक शख्स अपने 11 साल के बेटे के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आईजीआई जा रहा था।
उसने आईजीआई जाने के लिए एक ओला कैब बुलाई जिसके ड्राइवर ने पिता-पुत्र का अपहरण किया और फिर उनके साथ लूटपाट की। बताया जा रहा है कि यह घटना बीते 1 नवंबर की है।
कैब चालक दोनों को अपने दोस्त के कमरे पर ले गया और उन्हें हथियार के बल पर डरा-धमकाकर उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड पूछा और उनके खाते से 1.50 लाख रुपये निकाल लिए।
बाद में बदमाश दोनों को कश्मीरी गेट के पास फेंक कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।