फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले की आग में बच्चा बना कातिल: 13 साल के लड़के ने बताई हत्या की वजह, कारण जान पुलिस भी रह गई हैरान

Mon, 04 Apr 2022 08:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जंगल से बच्चे के शव को बरामद कर लिया। जुवेनाइल कोर्ट में पेशी के बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कंझावला से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जो यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। 13 साल की उम्र ऐसी होती है जब बच्चों को अक्सर अपने खेल, किताबों से ही मतलब होता है, इस उम्र में अगर कोई बच्चा कत्ल जैसे अपराध को अंजाम दे दे तो यह बात सोचने को मजबूर करती है।

विज्ञापन


कंझावला इलाके में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। घर से मां के रुपये चुराने का इल्जाम लगाए जाने से गुस्साए पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय किशोर ने आठ साल के मासूम की हत्या कर दी। बच्चे के गुम होने के बाद मां ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। महिला ने नाबालिग पर शक जताया था।

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जंगल से बच्चे के शव को बरामद कर लिया। जुवेनाइल कोर्ट में पेशी के बाद नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन

घर के बाहर खेलते हुए गायब हुआ था आठ साल का मासूम

आठ साल का मासूम अपने परिजनों के साथ कुतुबगढ़ इलाके में रहता था। जबकि नाबालिग उसके पड़ोस में रहता है। शनिवार रात एक महिला ने पुलिस को फोन कर आठ वर्षीय बेटे के गायब होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला ने बताया कि दोपहर में उसका बेटा घर के बाहर खेल रहा था।

कुछ देर बाद वह लापता हो गया। रात तक बेटे के घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्चे के नहीं मिलने पर महिला ने गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से की। महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके बेटे को अंतिम बार पड़ोस में रहने वाले नाबालिग के साथ जाते हुए  देखा था।
विज्ञापन

आरोपी कर रहा था पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे के घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला और पुलिस ने उन बच्चों से पूछताछ की, जिनके साथ वह खेल रहा था। उसके बाद पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की। पहले नाबालिग ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने नाबालिग के निशानदेही पर जंगल से बच्चे का शव बरामद कर लिया।

बदला लेने की फिराक में था
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्चे की मां के पैसे चोरी हो गए थे। बच्चे ने उस पर पैसे चोरी करने का आरोप लगाया था। इस बात को लेकर वह काफी गुस्से में था और वह बच्चे से बदला लेना चाह रहा था। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें