दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में एक इमारत जमींदोज हो गई। कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के बीच दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। दर्दनाक हादसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। कई लोगों को निकाला गया है। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत पहुंच गईं। बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। यह हादसा नई दिल्ली के मोती बाग स्थित शिव मंदिर के पास सत्य निकेतन में हुआ। फायर डिपार्टमेंट को करीब डेढ़ बजे इमारत ढहने की कॉल मिली थी।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई। दोपहर 1.33 बजे पुलिस व दमकल की टीम को खबर दी गई। बताया जा रहा है कि इमारत में हॉस्टल चल रहा था। इसमें कई बच्चे थे। इमारत गिरने के समय 40 से 50 बच्चे मौजूद थे। अभी टीम ने तीन बच्चों का रेस्क्यू कर लिया है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची। हालात देखकर मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की बात की गई। इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में छात्रों का हॉस्टल चलाया जा रहा था। पुलिस व दमकल के अलावा डीडीएमए व एनडीआरएफ को खबर दे दी गई है। मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है।
घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है और भीड़ को नियंत्रित कर रही है। बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त उपकरण मंगाए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सत्य निकेतन के पास गिरी इमारत के बारे में एक चश्मदीद का कहना है, "जो इमारत गिरी है, उसका नाम 'हॉस्टल डेज़' है। ठीक उसके बगल में एक और इमारत है जो गिर गई। 'हॉस्टल डेज़' खास तौर पर लड़कों का PG है; यह पांच मंज़िला इमारत थी।
बगल वाली इमारत भी गिर गई, जो छात्र अपने कमरों के अंदर थे, वे सभी मलबे के नीचे दब गए। फंसे हुए छात्रों की सही संख्या का पता रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड की जांच करने पर ही चलेगा। फायर ब्रिगेड और बचाव दल लगभग 15-20 मिनट से यानी इमारत गिरने के समय से ही लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बचावकर्मी उन्हें बहुत मुश्किल से बाहर निकाल रहे हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि RK पुरम के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना से बहुत चिंता है। DDMA, NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, MCD, CATS और सिविल डिफेंस की टीमें युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रही हैं। एहतियात के तौर पर बगल की इमारत को खाली करा लिया गया है। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ काम कर रही हैं। हर नागरिक की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Deeply concerned by the building collapse incident at Satya Niketan, RK Puram.
Teams from DDMA, NDRF, Delhi Fire Services, Delhi Police, MCD, CATS and Civil Defence are carrying out rescue operations on a war footing. The adjacent building has been vacated as a precautionary…