दिल्ली में बारिश नहीं होने और मौसम शुष्क रहने से इस बार गर्मी ने जल्दी दस्तक दे दी है। आलम यह है कि फरवरी माह में ही गर्मी ने पसीने छुड़ा दिए हैं। ऐसे में बीते 2 साल के बाद शनिवार का दिन सबसे गर्म दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आकंड़ों के अनुसार, साल 2025 में 26 फरवरी को दिन का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और 19 फरवरी 2024 में 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दूसरी ओर शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का भी सबसे अधिक पारा रहा। इसके अलावा, मौसम विभाग के आकंड़ों पर नजर डालें तो इस बार का फरवरी माह का औसत दिन का तापमान बीते 2 साल में अधिक दर्ज किया गया। इस बार अधिकतम तापमान 27.1 रहा। वहीं, साल 2025 में 26.7 और साल 2024 में 24.4 रिकॉर्ड किया गया।