फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire News: दिल्ली के किशनगढ़ में फ्लैट में लगी भीषण आग, एक की मौत; तीन झुलसे

Wed, 23 Oct 2024 10:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

किशनगढ़ के नंद लाल भवन में दो कमरों वाले फ्लैट में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर दो दमकल गाड़ियां और तीन पीसीआर वैन पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
Delhi Fire Brigade - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में एक फ्लैट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। किशनगढ़ इलाके में लगी भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग झुलसे हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किशनगढ़ के नंद लाल भवन में दो कमरों वाले फ्लैट में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर दो दमकल गाड़ियां और तीन पीसीआर वैन पहुंची। आग पर काबू पाया गया।

किशनगढ़ में आग लगने की घटना की जानकारी तड़के 3:27 बजे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली के किशनगढ़ में नंद लाल भवन की चौथी मंजिल पर दो कमरों वाले फ्लैट नंबर डी-3 में आग लग रही थी। 
विज्ञापन


दो फायर टेंडर और तीन पीसीआर वैन मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। घरेलू सामान जल गए हैं। एक महिला सहित कुल चार घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया। एक को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। 


 

पूछताछ करने पर पता चला कि लक्ष्मी एस. मंडल का पांच सदस्यीय परिवार इस फ्लैट में किराए पर रह रहा है। शुरुआत में यह संदेह था कि एलपीजी सिलिंडर में रिसाव के कारण आग लगी थी, लेकिन एलपीजी सिलिंडर सुरक्षित मिला है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से सन्नी (20), अनिता (40), आकाश मंडल (16), लक्ष्मी मंडल (45) झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें