फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा का केजरीवाल पर हमला, बोले- क्या केजरीवाल ने जनता से पूछकर किए थे घोटाले

Fri, 17 Nov 2023 08:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप के सम्मेलन में केजरीवाल का भाषण एक हास्यास्पद भाषण है, खाली स्टेडियम और उपस्थित लोगों के बीच उत्साह की कमी से पता चलता है कि उनका अपनी पार्टी कैडर से संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अपने त्याग पत्र देने व जेल से सरकार चलाने के मामले में जनता से राय लेने के निर्णय पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि क्या उन्होंने शराब घोटाले, जल बोर्ड घोटाले, आलीशान बंगला घोटाले समेत दर्जनों घोटाले जनता से पूछ के किए हैं।

विज्ञापन

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप के सम्मेलन में केजरीवाल का भाषण एक हास्यास्पद भाषण है, खाली स्टेडियम और उपस्थित लोगों के बीच उत्साह की कमी से पता चलता है कि उनका अपनी पार्टी कैडर से संपर्क टूट गया है। दरअसल आप सबसे तेजी से बढ़ने वाली भ्रष्टाचार की फैक्ट्री है और उसने सभी दलों को भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद में बहुत पीछे छोड़ दिया है। आप पहली पार्टी बन गई है जिसके दिल्ली से दो और पंजाब से एक राज्य सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें