उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया खुद सभी विधायकों को निर्देश जारी कर रहे हैं कि ऐसा कोई भी रोहिंग्या या बांग्लादेशी नहीं बचना चाहिए, जिनका राशन कार्ड और आधार के साथ-साथ वोटर कार्ड न बना हो। गुप्ता ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि जहां-जहां रोहिंग्या बसे हुए हैं उनका पता दिया जाए, निगम उन पर कार्रवाई करेगा। साथ ही साथ दिल्ली पुलिस को भी सूचित किया जाएगा।