फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चलो बुलावा आया है, मोदी ने बुलाया है'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के भाजपा नेता अब वाराणसी की तरफ कूच करने की तैयारी में है। नरेंद्र मोदी के रथ को खींचने के लिए वाराणसी में ही डेरा-डंडा मतदान के दिन तक जमाएंगे।
विज्ञापन


अपने इस अभियान के तहत भाजपा नेता न केवल मोदी के पक्ष में प्रचार करेंगे बल्कि आम आदमी पार्टी के संयोजक व मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे अरविंद केजरीवाल का पोल भी खोलने के लिए उतरेंगे।

बीजेपी नेता बनारस में मतदाताओं को दिल्ली में किए गए आम आदमी पार्टी के नेताओं के कारनामें का पर्दाफाश करेंगे।
Trending Videos

एक तीर से कई निशाने

राज्यसभा सांसद व दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने अपनी टीम के साथ वाराणसी जाने का ऐलान किया है।

उन्होंने बताया कि केजरीवाल अपने साथी सोमनाथ भारती पर हमले की बात कर सस्ता प्रचार करने के लिए राजनीतिक हथकंडे अपना रहे हैं। अब उनका पोल खोलने के लिए दिल्ली भाजपा कार्यकर्ता वाराणसी की तरफ कूच कर रहे है।

उन्होंने कहा कि जिस भारती की बात केजरीवाल कर रहे हैं,  उन पर महिलाओं से अभद्रता और स्पैम भेजने का आरोप लग चुका है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की वजह से ही बिना किसी निर्वाचित सरकार के परेशानियां झेल रहे हैं।
विज्ञापन

'केजरीवाल को पता है अपनी हैसियत'

गोयल ने कहा कि दिल्ली को राजनीतिक प्लेटफार्म बनाकर इस्तेमाल किया और जनता के साथ धोखा किया। हम केजरीवाल और उनकी पार्टी द्वारा दिल्ली में किए गए कारनामों से वाराणसी की जनता को परिचित करवाएंगे और चुनाव प्रचार में शामिल होकर उनकी पोल खोलेगें।

केजरीवाल व उनकी नेता शाजिया इल्मी मुस्लिमों को सांप्रदायिक रूख अपनाने के लिए कहती हैं। यह निंदनीय है।
 
उधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि मोक्ष नगरी बनारस में गंगा-जमुनी संस्कृति वाले लोगों ने तय कर लिया है कि किसे प्रधानमंत्री बनाना है। अरविंद केजरीवाल को अपनी जमीनी हैसियत का पता लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें