फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सियासत: आप-कांग्रेस गठबंधन पर शहजाद पूनावाला बोले- इनके पास विजन नहीं, चुनाव के बाद हो जाते हैं अलग

Sat, 07 Sep 2024 11:21 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली

सार

हरियाणा कांग्रेस कमेटी भी प्रदेश में किसी भी दल के साथ गठबंधन से इनकार कर चुकी है। दिल्ली में भाजपा ने भी इस गठबंधन को लेकर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन पर भारतीय जनता पार्टी की पैनी नजर है। दिल्ली की राजनीति में भी इस गठबंधन की चर्चा तेज है। आप-कांग्रेस गठबंधन पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने जानकारी देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के पास कोई मिशन और विजन नहीं है। उनके पास सिर्फ अपनी महत्वाकांक्षाएं हैं। वे अपने भ्रष्टाचार को बचाना चाहते हैं। इसलिए वे कुछ जगहों पर गठबंधन बनाते हैं। 

विज्ञापन


आगे कहा कि हालांकि, बाद में यह टूट जाता है। पंजाब में आप और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ हैं। दिल्ली में वे पहले एक साथ थे। और अब हरियाणा में (आप और कांग्रेस के बीच) अनिश्चितताएं हैं। यह हरियाणा में उनकी हताशा को दर्शाता है। हरियाणा में एक दूसरे के खिलाफ खड़े राजनीतिक दलों को भी एक साथ आना पड़ रहा है। इसका मतलब है कि अगर वे अकेले चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें हरियाणा में लोगों का समर्थन मिलने की कोई गारंटी नहीं है। 

आप-कांग्रेस गठबंधन में खटास!
हरियाणा में सूत्रों से खबर आ रही है कि आप-कांग्रेस का गठबंधन टूटने की कगार पर है। आप 50 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रही है। हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के कई नाराज नेता आप में शामिल हो सकते हैं। रविवार को आप पहली लिस्ट जारी कर सकती है।
विज्ञापन


कांग्रेस किसी भी दल के साथ गठबंधन से कर चुकी इनकार
बता दें कि हरियाणा कांग्रेस कमेटी प्रदेश में किसी भी दल के साथ गठबंधन से इनकार कर चुकी है। हालांकि लोकसभा चुनाव आप के साथ इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर लड़ा था। आप उसी फार्मूले के तहत विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन चाह रही है और 10 सीटें मांग रही है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान 5 से 7 सीटें देने को तैयार है। इसके अलावा सपा भी हरियाणा में अपनी सियासी जमीन तलाश रही है और वह भी पांच सीटें मांग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें