फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने शराब ठेके में की तोड़फोड़, सड़क पर फेंका सामान

Sat, 15 Apr 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
शराब के ठेके पर महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद के सारन थानाक्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में डिस्पोजल के पास आबादी के नजदीक खुल रहे शराब के ठेके के विरोध में शनिवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। ठेके पर पहुंची महिलाओं ने ठेकेदार से ठेका बंद करने की चेतावनी दी।  ठेकेदार ने जब इसका विरोध किया तो 40-50 महिलाएं ठेके के अंदर घुस गईं और बोतलें निकालकर सड़क पर फेंक कर तोड़ना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं मानी। आखिर  में पुलिस ने लाठियां फटकार कर हालात को काबू किया। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच हाथापाई भी हुई। थाना प्रभारी के कॉलर तक खींच लिए। बड़ी  मुश्किल से हालात को काबू किया गया। उधर ठेकेदार सुरेंद्र हंस ने ठेके पर तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं के खिलाफ पुलिस को शिकायत  दी है।

गुरुद्वारा रोड  डिस्पोजल के पास एक शराब का ठेका खोला जा रहा है। ठेका आबादी के नजदीक है। पिछले दिनों भी यहां की  महिलाओं ने ठेका खोलने का विरोध किया था। शनिवार को ठेकेदार दुकान खोलकर सामान रखवा रहा था कि दोपहर करीब 12 बजे 40-50 महिलाएं पहुंच  र्गइं और ठेका खोलने का विरोध करने लगी। 
विज्ञापन


इस पर ठेकेदार ने विरोध किया और कहा  कि उन्हें आबकारी विभाग की ओर से जगह अलॉट की गई है। इस बात को सुनकर  गुर्स्साइं महिलाएं दुकान में घुस गईं और बोतलें निकालकर सड़क पर फेंककर  क्षतिग्रस्त कर दिया। ठेकेदार सुरेंद्र हंस ने इसकी सूचना सारन पुलिस को  दी। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र सांगवान पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा बढ़ते देखकर वहां सैकड़ों महिलाएं और पुरुष भी एकत्र हो गए। 

हंगामा कर रही महिलाओं को समझाने के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ खूब हाथापाई हुई। एक महिला ने तो  थाना प्रभारी का कॉलर तक पकड़ लिया तो दूसरी ने ईंट से मारने की कोशिश की। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठियां फटकारीं। दो घंटे तक हंगामा होने के बाद पुलिस ने ठेका बंद करा दिया है। 
 
विज्ञापन

महिलाओं ने लगाया पुलिस पर पीटने का आरोप

महिलाओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं का कहना है कि वह शांतिपूर्वक तरीके से विरोध कर रही थी लेकिन मौके पर  पहुंची पुलिस ने ठेकेदार के कहने पर पुलिसकर्मियों से जबरन उन्हें पिटवाया और कपड़े तक फाड़ने की कोशिश की। विरोध कर रही महिलाओं का कहना था कि पुलिस ने ही पुरुषों को जबरन पकड़क़र वाहन में बैठाना शुरू कर दिया। तभी माहौल बिगड़ा। जिस युवक को  पुलिस ने पकड़ा है वह केवल लोगों को पानी पिलाने का काम कर रहा था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ मारपीट भी की। इस दौरान कोई महिला पुलिसकर्मी मौके पर नहीं थी। 

जवाहर कॉलोनी में कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की, उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने का केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर नरेंद्र सांगवान, एसएचओ सारन थाना 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें