फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते दिल्ली BJP के 21 बागी कार्यकर्ता निकाले गए

Sun, 16 Apr 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
BJP - फोटो : PTI
विज्ञापन
दिल्ली एमसीडी चुनाव में अब कुछ दिन बाकी हैं। इस बीच दिल्ली बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 21 कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है।
विज्ञापन


जिन कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है, इनमें रणहौला वार्ड के मौजूदा पार्षद भी शामिल हैं। पार्टी की अनुशासन समिति को इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव में नुकसान पहुंचाने की शिकायत मिली थी। समिति ने जांच में शिकायत सही पाई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
  21 rebel workers expelled for 6 years by Delhi BJP for anti party activities. pic.twitter.com/sJ7gwwaFwv — ANI (@ANI_news) April 15, 2017

बता दें कि एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने मौजूदा पार्षदों, उनके रिश्तेदारों और अन्य करीबियों को टिकट नहीं दिया था। पार्टी ने नए और युवा चेहरों पर दांव खेलते हुए नामांकन से कुछ घंटे पहले सभी प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए थे। इससे टिकट की आस लगाए कार्यकर्ता नाराज थे। उनकी गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बीजेपी ने नहीं दिया बागी कार्यकर्ताओं को कोई मौका

BJP
आखिरी वक्त पर टिकट का फैसला होने से बागी कार्यकर्ताओं को किसी अन्य दल से चुनाव लड़ने का मौका तक नहीं मिला। इसके बाद वे पार्टी विरोधी गतिविधियों में लग गए। 

साथ ही प्रत्याशियों के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुट गए। ऐसी शिकायतें मिलने के बाद पार्टी ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया ताकि भितरघात करने वाले सचेत हो जाएं। 

बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में मिले प्रचंड बहुमत और दिल्ली के राजौरी गार्डन उपचुनाव में जीत के बाद बीजेपी एमसीडी चुनाव को जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ऐसा कोई कारण नहीं चाहती, जिससे एमसीडी चुनाव में उसकी छवि को जरा सा भी नुकसान पहुंचे। इसलिए कार्यकर्ताओं से अच्छे आचरण की अपील की जा रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें