फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Delhi: भाजपा ने कहा- दिल्ली में मास्क हो अनिवार्य, देश में संक्रमण दर छह फीसदी से कम; दिल्ली में 23

Sun, 09 Apr 2023 09:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को कहा कि कोरोना तेजी से फैल रहा है। देश में संक्रमण दर छह प्रतिशत से कम है, जबकि दिल्ली में 23 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा ने राजधानी में बढ़ रही कोरोना संक्रमण दर पर चिंता व्यक्त की है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को कहा कि कोरोना तेजी से फैल रहा है। देश में संक्रमण दर छह प्रतिशत से कम है, जबकि दिल्ली में 23 प्रतिशत दर्ज की गई है। लिहाजा, दिल्ली सरकार इसमें कोताही नहीं बरते। कोरोना को हल्के में लिया गया तो जनता को पिछली बार की तरह ही भयानक परिणाम देखना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार को मास्क अनिवार्य करना चाहिए।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक सप्ताह में तीन हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। रविवार को पूरे देश में 5357 नए मरीज आए तो दिल्ली में 535 मरीज। कई दिनों से देश की तुलना में अकेले दिल्ली से ही 10 फीसदी मरीज आ रहे हैं। कई राज्य सरकारों ने कोरोना को देखते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा में मास्क जरूरी कर दिया गया है। सरकारें और भी एहतियाती कदम उठा रही हैं, लेकिन केजरीवाल सरकार जनता को केवल सलाह देकर ही हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है।
विज्ञापन

दुकानदार अब स्वयं बाजारों में अपनी तरफ से मास्क की बंदिश लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सरकार कोई कदम तो नहीं उठा रही और लोगों को भयभीत न होने की सलाह दे रही है। मुख्यमंत्री विपक्ष को साथ लेकर अस्पतालों का दौरा करें और यह दिखाएं कि कोरोना से बचाव के लिए क्या-क्या उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें