फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रही दिल्ली अग्निकांड पर सियासत, मनोज तिवारी बोले- फैक्टरी का मालिक आप का कार्यकर्ता

Mon, 09 Dec 2019 05:56 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला न्यूज, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के अनाज मंडी अग्निकांड में 43 लोगों की मौत के ऊपर सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने फैक्टरी मालिक को लेकर बड़ा दावा किया है। तिवारी ने कहा, "ऐसा बताया जा रहा है कि जिस फैक्टरी में आग लगी उसका मालिक रिहान आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है।" 

विज्ञापन

 


इससे पहले भी भाजपा और अन्य दलों के नेताओं ने अनाज मंडी अग्निकांड को लेकर सियासत की रोटियां सेकने में कोई कोर-कसर नही छोड़ी है। साथ ही दिल्ली सरकार को घेरने का भी खूब प्रयास किया गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

फैक्टरी का मालिक 14 दिनों की रिमांड पर

जिस फैक्टरी में भीषण आग लगी थी उसके मालिक रिहान और उसके मैनेजर फुकरान को आज (सोमवार) पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पुलिस ने इन दोनों की 14 दिन की रिमांड मांगी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। 

बता दें कि रविवार तड़के इस बिल्डिंग में आग लगी थी जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इमारत में काम करने वाले ज्यादातर मजदूर रात में यहीं सो जाते थे। एक-एक कमरे में 10-15 लोग रहा करते थे। दिनभर काम करने के बाद वह थककर जहां जगह मिलती वहीं पर सो जाते थे। रोजी-रोटी कमाने के लिए राजधानी दिल्ली आए ये लोग संकरी गली में मौजूद मकान में बेहद खराब स्थिति में अपने दिन गुजार रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें