फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग, राजनीति में व्यस्त है सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का केजरीवाल पर हमला

Tue, 18 Jul 2023 03:23 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चंद्रावल प्लांट के नजदीक सिविल लाइन, कमला नगर तो ओखला प्लांट के नजदीक दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, कालकाजी से लेकर मालवीय नगर तक पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भाजपा ने बाढ़ के बाद राहत कार्य को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ लीपापोती कर रही है। जल संयंत्र चालू होने के बावजूद दिल्ली के दो तिहाई इलाकों में पानी का संकट है। जल संयंत्र के नजदीक जो इलाके हैं, वहां भी पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिन इलाकों में थोड़ा बहुत पानी पहुंच भी रहा है तो वह मटमैला है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं।

विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि चंद्रावल प्लांट के नजदीक सिविल लाइन, कमला नगर तो ओखला प्लांट के नजदीक दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, कालकाजी से लेकर मालवीय नगर तक पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग परेशान हैं। इसी तरह दक्षिण पश्चिम दिल्ली के महरौली से बिजवासन तक, पश्चिम दिल्ली के पटेल नगर से नजफगढ़ तक पानी का संकट है। 


मुखर्जी नगर, भाई परमानंद कॉलोनी, इंदिरा विहार, नेहरू विहार समेत आसपास के इलाकों में दो दिनों बाद पानी की आपूर्ति हुई, लेकिन दुर्गंधयुक्त पानी से लोगों की परेशानी बढ़ गई। समस्या की निदान की जगह सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है। सचदेवा ने कहा कि गंदे पानी की आपूर्ति से बीमारियां फैल रही हैं। राज्यसभा सांसद संजय सिंह, एनडी गुप्ता, सुशील गुप्ता समेत आम आदमी पार्टी के 62 विधायक व 135 पार्षद नदारद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें