द्वारका जिला के डीसीपी ने बताया कि देर रात बिंदापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
द्वारका जिला के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया, ''बिंदापुर थाना क्षेत्र में देर रात 1.23 बजे बजे गोलीबारी की सूचना मिली। आरोप है कि एक बाइक पर बैठे दो युवकों ने दूसरी बाइक पर पीछे बैठे एक युवक को गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।''