फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बड़ा इकराम गैंग का मुखिया परवेज उर्फ आरिफ गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम

Sun, 25 Jul 2021 04:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। बड़ा इकराम गिरोह दिल्ली व यूपी में कई हत्याएं कर चुका है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
delhi police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीट कारोबार को लेकर चल रही खूनी गैंगवार के मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिकंदराबाद, बुलंदशहर, यूपी निवासी परवेज उर्फ आरिफ उर्फ इकराम (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास दो पिस्टल व आठ कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। बड़ा इकराम गिरोह दिल्ली व यूपी में कई हत्याएं कर चुका है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि मार्च में नांगलोई में हुई हत्या का आरोपी और पेरोल पर जेल से बाहर आकर फरार हुआ आरोपी परवेज उर्फ इकराम अपने किसी दोस्त से मिलने आने वाला है।
विज्ञापन


जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपी मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास रिंग रोड पर आएगा। सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन कर आरोपी को दबोचने का प्रयास किया गया। पुलि टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा।

सिपाही कपिल ने करीब 50 मीटर आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से दो पिस्टल व आठ कारतूस बरामद हुई। परवेज उर्फ इकराम ने बताया कि उसका गाजीपुर मंडी में मीट का कारोबार है। उसका कारोबार को लेकर सलीम नामक शख्स से विवाद चल रहा था। पंजाबी बाग इलाके में वर्ष 2019 में परवेज उर्फ इकराम ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह गिरफ्तार हो गया।

इसी साल पेरोल पर बाहर आकर इकराम ने अपने साले सलीम कुरैशी के साथ मिलकर दूसरे गैंग के जाकिर नामक युवक की नांगलोई में हत्या कर दी। बाद में सलीम कुरैशी की विरोधी गुट ने हत्या कर दी। लगातार खूनी संघर्ष जारी रहा। खूनी संघर्ष पश्चिम उत्तर-प्रदेश में भी जारी रहा।

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने इकराम की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित कर दिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, मारपीट, हमला करने समेत करीब 22 मामलों में शामिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें