फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सिपाही ने की रेप की कोशिश, कपड़े फाड़े

Fri, 13 Jun 2014 11:23 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के डिफेंस कालोनी में बृहस्पतिवार रात दिल्ली पुलिस के सिपाही ने पड़ोसी महिला से रेप की कोशिश की। सिपाही ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसके शोर को सुनकर बचाने आए पड़ोसी दंपति के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


सिपाही ने सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ की भी पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कर उससे तमंचा बरामद कर लिया है।

एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि दिल्ली के एक थाने में तैनात सिपाही मुरादनगर की डिफेंस कालोनी में रहता है। बृहस्पतिवार रात नौ बजे वह पड़ोस में रह रही महिला को अकेली पाकर उसके घर में घुस गया। महिला के मुताबिक सिपाही ने उसके साथ छेड़छाड़ रेप की कोशिश की। उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

शोर मचाने पर बचाने आए पड़ोसी दंपति तिवारी के साथ भी सिपाही ने मारपीट की । सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन सिपाही ने उनकी भी पिस्टल छीनने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया है। उससे एक तमंचा भी बरामद किया गया है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें