10:05 AM, 17-Apr-2023
केजरीवाल का भाषण CBI पूछताछ पर केंद्रित रहने की उम्मीद
विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायकों के शराब घोटाले में जांच एजेंसियों की भूमिका व उनके कामकाज पर बात रखने की उम्मीद है। इसके अलावा उनके जांच एजेंसियों पर आप नेताओं को फंसाने का आरोप लगाने के भी कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि कई दिनों से आप नेता संवाददाता सम्मेलन में इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री का भाषण सीबीआई पूछताछ पर केंद्रित रहने की उम्मीद है।