फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'अधिकारी विधायकों के फोन कॉल या मैसेज का जवाब नहीं देते', विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Thu, 20 Mar 2025 04:52 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव धर्मेंद्र को पत्र लिखकर कहा है कि दिल्ली के अधिकारी विधानसभा सदस्यों (विधायक) के पत्रों, फोन कॉल या मेसेज का जवाब नहीं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता - फोटो : Youtube/@@DelhiAssemblyTelevision
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बावजूद अधिकारियों का रवैया नवनिर्वाचित विधायकों के प्रति उदासीन बना हुआ है। इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्य सचिव धर्मेंद्र को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के बदलने के बावजूद अधिकारियों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पत्र में कहा कि दिल्ली सरकार के अधिकारी न केवल विधानसभा सदस्यों के पत्रों, फोन कॉल और संदेशों का जवाब नहीं देते है, बल्कि वे उनकी समस्याओं को भी अनसुना कर रहे हैं। इस रवैये पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे सभी विभागों के प्रमुखों, प्रशासनिक सचिवों, दिल्ली पुलिस और डीडीए के अधिकारियों को इस मामले में संवेदनशील बनाएं।

गुप्ता ने अपने पत्र में लिखा कि यह एक गंभीर मामला है और उन्हें लगता है कि इस संबंध में दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग और भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से समय-समय पर जारी किए गए सरकारी निर्देशों को दोहराने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि वह इस संबंध में अनुपालन रिपोर्ट चाहते हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे नवनिर्वाचित विधायकों के साथ सही व्यवहार करें और उनकी शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करें।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कई विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत की थी कि कुछ अधिकारी उनकी फोन कॉल तक नहीं उठाते। इन विधायकों का कहना था कि अधिकारी उनकी चिट्ठियों और अनुरोधों पर ध्यान नहीं देते, जिससे उनके निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्रभावित हो रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान भी नौकरशाही और सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी रही थी। अब दिल्ली में भाजपा की सरकार है, लेकिन अधिकारियों के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस बात को रेखांकित किया कि अब प्रशासन को नए नेतृत्व के साथ तालमेल बिठाकर काम करने की जरूरत है। कहा जा रहा है यह पत्र केवल अधिकारियों को निर्देश देने के लिए नहीं है, बल्कि एक स्पष्ट चेतावनी भी है। लिहाजा अधिकारियों ने विधायकों की उपेक्षा जारी रखी, तो इस मामले पर और सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

विधानसभा अध्यक्ष के पत्र से स्पष्ट संकेत जाता है कि भाजपा सरकार नौकरशाही की कार्यप्रणाली में सुधार चाहती है और विधायकों को पूरा सम्मान देने के पक्ष में है। अब देखना यह होगा कि मुख्य सचिव इस पर क्या कार्रवाई करते हैं और अधिकारी अपने व्यवहार में कितना बदलाव लाते हैं।

अधिकारियों से परेशान हुई भाजपा
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के तरफ से दिल्ली के मुख्य सचिव धमेंद्र कुमार को लिखे गए पत्र पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इन्हीं अधिकारियों की शिकायत जब आम आदमी पार्टी करती थी तो भाजपा नेता इनकी मदद करते थे। आज सत्ता में आने पर भाजपा इन्हीं अधिकारियों से परेशान हो गई है। भाजपा ने इन्हीं अधिकारियों की मदद से दिल्ली में आप सरकार के काम को रुकवाया था।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Delhi: रोहिणी में पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश दबोचे, दो को लगी गोली; एक पर सौ से ज्यादा मामले हैं दर्ज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें