गोयल ने सिरसा के ट्वीट को आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने सिरसा से लिखित माफी की मांग की है। नोटिस में लिखा है कि अगर सिरसा ने माफी नहीं मांगी तो मानहानि का केस किया जाएगा। गोयल के वकील के मुताबिक, सिरसा के ट्वीट में जो कार बताई जा रही है, वह मेरे क्लाइंट के बेटे की नहीं है।
नोटिस मिलते ही विधायक मनजिंदर सिंह ने फिर ट्वीट किया और हमला बोला। उन्होंने लिखा कि जो लोग गली बाजारों में आम जनता से थप्पड़ खाते हों जिनके खिलाफ CBI के मुकदमे चल रहे हों और जो हर केस में माफिया मांगते रहे हो, उनकी क्या ही इज्जत, क्या ही मान और क्या ही मान हानि होगी।
दूसरे ट्वीट में लिखा कि मैं एक बार फिर कहूंगा इन आम आदमी पार्टी के लीडरों ने घोटाले और हवाले का पैसा इकट्ठा करके बेनामी गाड़ियां ले रखी है और ये बात मैं साबित करके दिखाऊंगा।