फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने कहा 'मूल प्रस्ताव में नहीं था राजीव गांधी का नाम'

Mon, 24 Dec 2018 01:46 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामनिवास गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने के विधानसभा से पारित संकल्प पर शुरू हुआ विवाद अब भी शांत नहीं हुआ है। दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को भी दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री का जिक्र संकल्प का हिस्सा नहीं था।

विज्ञापन


अब दिल्ली के विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को भारत रत्न सम्मान वापस लेने की मांग करने के प्रस्ताव को लेकर कहा कि जो प्रस्ताव विधानसभा के पटल पर रखा गया उसमें राजीव गांधी के नाम का जिक्र नहीं था। आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने जो भी कहा वह पारित नहीं हुआ।

उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को मीडिया से कहा था कि सिख दंगा मामले में चर्चा के बाद सदन के पटल पर जो प्रस्ताव रखा गया, उस पर कोई भी सुझाव देने के लिए सभी विधायक स्वतंत्र होते हैं। चर्चा के समय न केवल आप विधायक, बल्कि भाजपा के विधायक मनजिंद्र सिंह सिरसा ने भी एक सुझाव दिया था। कोई भी सुझाव तभी मान्य होता है, जब उस पर वोटिंग कराई जाए और उसके समर्थन में वोट पड़ें। राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने की मांग सदन से पारित संकल्प का हिस्सा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें