फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने चलाया सदन 

Thu, 29 Mar 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aap
विज्ञापन

उपराज्यपाल अनिल बैजल और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। अधिकारियों के जवाब नहीं मिलने से नाराज गोयल ने बुधवार को सदन में विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध ली।

विज्ञापन


हालांकि, सदन की गरिमा व संवैधानिक परंपरा टूटने का हवाला देकर विपक्ष ने इसका विरोध भी किया। लेकिन सत्ता पक्ष के विधायकों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ने विरोध जारी रखा। 

विधानसभा का प्रश्न काल शुरू होने पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सरकार के सभी मंत्री और विधायक अधिकारियों से जवाब नहीं मिलने के विरोध में काली पट्टी बांधकर सदन पहुंचे। सदन में सबसे पहला सवाल सौरभ भारद्वाज ने किया।

विज्ञापन

उपराज्यपाल पर साधा निशाना 

aap - फोटो : अमर उजाला
जिस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सवाल मुख्य सचिव से जुड़ा होने की वजह से इसका जवाब नहीं आया है। इस पर विधायक समेत विधानसभा अध्यक्ष भड़क गए। वहीं, विधायक विशेष रवि ने कहा कि सभी सदस्यों को अधिकारियों की सद् बुद्धि देने के लिए दो मिनट का मौन रखना चाहिए। इस पर सभी सदस्य खड़े हो गए। 

उधर, उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए राम निवास गोयल ने कहा कि शर्म कि बात है कि बुधवार को 40 फीसदी से ज्यादा सवालों का जवाब नहीं दिया गया। एलजी कहते हैं कि अध्यक्ष को आरक्षित विषयों पर सवाल नहीं करना चाहिए।

जिसके बाद विरोध स्वरूप उन्होंने भी काली पट्टी मंगाकर बांध ली। वहीं, ओ पी शर्मा ने कहा कि विरोध करना सरकार व विधायकों का काम है। अध्यक्ष को इसमें शामिल नहीं होना चाहिए। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि अगर उपराज्यपाल का संवाद सरकार तक सीमित रहता तो वह विरोध नहीं करते।
विज्ञापन

अधिकारियों को जवाब देना चाहिए

aap
यहां सीधे सीधे उन्हें कहा जा रहा है कि वह कौन सा सवाल लें और कौन सा नहीं। ऐसे में उन्हें विरोध के लिए उतरना पड़ा है। विधान सभा अध्यक्ष पूरे दिन काली पट्टी बांधे रहे। 

नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता, भाजपा विधायक ओ पी शर्मा व एमएस सिरसा ने अध्यक्ष से अपील की कि वह ऐसा कदम न उठाएं। एमएस सिरसा ने कहा कि इस मसले पर विपक्ष उनके साथ है।

अधिकारियों को जवाब देना चाहिए। यहां किसी मोहल्ले की सरकार की नहीं बैठी है। सदन का हक है कि वह सवाल करें। लेकिन अध्यक्ष के पद के साथ बड़ी मर्यादा जुड़ी है। आप पूरे सदन के प्रतिनिधि हैं। पद के साथ संविधान की परंपरा जुड़ी है। अध्यक्ष को काली पट्टी बांधकर नहीं बैैठना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें