विश्वास मत लाने की जरूरत नहीं थी: रामवीर सिंह बिधूड़ी
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विश्वास मत लाने की जरूरत नहीं थी। केजरीवाल सरकार के पास पूरा बहुमत है। ये मुद्दा केवल दिल्ली वालों का ध्यान भटकने के लिए लाया गया है। विधायकों को खरीदने को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने जो आरोप लगाया है। उसे लेकर दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। लेकिन अब जांच में मदद नहीं कर रहे है। दिल्ली में शराब घोटाला हुआ। इस मामले में दिल्ली के दो मंत्री और एक सांसद जेल में है। इस मामले में कमीशन को काफी बढ़ाया गया। रिहायसी एरिया में शराब के ठेके खोले गए।
आगे कहा कि आरोप है की ये शराब नीति बेहतर है तो इसे वापस क्यों लिया। दिल्ली जल बोर्ड में भी घोटाले में गया। पहले 600 करोड़ के फायदे में था। अब घाटे में है। इन सभी मामलों में मुख्यमंत्री को अपना पक्ष रखना चाहिए। पानी का बिल भरने के मामले में जो एजेंसी हायर की गई थी। उसका कमीशन बढ़ाया गया। दिल्ली में बिजली में घोटाला हुआ। दिल्ली में बिजली कंपनी को ज्यादा कमीशन मिला। इन्हें आठ हजार करोड़ रुपए दिया गया। इस की जांच चल रही है।
भाजपा ने सरकार गिराने की कोशिश की
आगे कहा कि मनीष सिसोदिया को सरकार गिरने के बदले मुख्यमंत्री का ऑफर दिया गया था। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरी ताकत हैं। यदि आप लोग नहीं टूटे तो मैं नहीं हरुंगा। ये लोग कहते रहते हैं कि हर जगह घोटाला हो गया। इन्होंने दूसरे पार्टी के विधायको को खरीद कर अपने पार्टी में शामिल किया।
केजरीवाल बोले- छापा मारा, लेकिन कुछ नहीं मिला
सीएम ने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, जैन के घर पर छापे मारे, लेकिन कुछ नहीं मिला। हमारी संपत्ति लोगों का प्यार है। देश में दो सरकार हैं। एक केंद्र सरकार है, जिसने कोई काम नहीं किया। जबकि दिल्ली में हमारी सरकार बनी जिसने बहुत से काम किए हैं।
लोक सभा चुनाव खत्म हो जाए। दिल्ली में विधान सभा को खत्म कर देंगे। किसी को खत्म नहीं होने देंगे। हमारे विधायक लोगों के बीच में जाकर बताएंगे कि भाजपा दिल्ली वालों का वोट खत्म करना चाहती है। दिल्ली वालों ने मुझे सुंदर नगरी की झुग्गी से उठा कर मुख्यमंत्री बना दिया।
दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश
आप विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों और आबकारी नीति में ईडी के समन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शनिवार को चर्चा कराने का निर्णय लिया।
केजरीवाल ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रदेशों में पार्टियां तोड़ी जा रही हैं और झूठे मामलों में फंसाकर सरकारें गिराई जा रही हैं।