फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: भाजपा की EC से मांग, सीएए विरोधी आंदोलनों का खर्च आप के चुनाव खर्च में जुड़े

Thu, 30 Jan 2020 07:18 PM IST
Mohit Mudgal चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
bjp - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव आयोग से आम आदमी पार्टी की शिकायत करते हुए सीएए विरोधी धरना प्रदर्शनों का खर्च उसके चुनावी खर्च में जोड़ने की मांग की है। भाजपा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव प्रचार के दौरान नागरिकता संशोधन कानून 2019 के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन के खर्च को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के चुनाव खर्च में जोड़ा जाए। 

विज्ञापन


भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, मुख्तार अब्बास नकवी, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, सांसद मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय सह-प्रमुख मीडिया संजय मयूख और न्यायिक मामलों के संयोजक नीरज ने यह शिकायत आयोग के सामने रखी।

भाजपा ने आयोग से शिकायत के आधार पर अनुरोध किया है कि शाहीन बाग और उसी प्रकार अन्य स्थानों पर सीएए कानून के खिलाफ हो रहे आंदोलन का सारा खर्चा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के चुनाव खर्च में शामिल किया जाए। आम आदमी पार्टी को जल्द से जल्द नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाए। 
विज्ञापन


भाजपा की मांग है कि मामले में एक निष्पक्ष चुनाव व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त कर जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसी के साथ पर्यवेक्षक द्वारा पूरी दिल्ली में चल रहे शाहीन बाग जैसे आंदोलनों पर नजर रखवाई जाए। भाजपा ने आयोग से मांग की है कि आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों के खातों की जांच की जाए और उनसे पूरा रिकार्ड मांगा जाए।
विज्ञापन





















विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें