फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election 2020: केजरीवाल बोले- स्कूलों को सुधारा, मोहल्ला क्लीनिक खोले, क्या मैं आतंकी हूं

Thu, 30 Jan 2020 06:43 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 Arvind Kejriwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के आरोपों पर जवाब देते हुए भाजपा पर कई सवाल दागे। केजरीवाल ने कहा कि मैंने दिल्ली में स्कूलों की हालत को सुधारा, मोहल्ला क्लीनिक खोले, क्या मैं आतंकी हूं। मैंने दिल्लीवालों का बेटा बनकर काम किया है। लेकिन उन लोगों (भाजपा) ने मुझे पांच साल तक सताया है।  
विज्ञापन

 

प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने कहा- कल भाजपा के नेताओं ने कहा कि केजरीवाल आतंकवादी है। देश के लिए तन, मन, धन कुर्बान कर दिया। दिल्ली के बच्चों को अपना मान कर अच्छी शिक्षा का इंतजाम किया, इलाज का इंतजाम किया, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा के लिए भेजा, दिल्लीवासियों सिपाही की शहादत के बाद परिवार का ध्यान रखना का काम किया, क्या ये कोई आतंकवादी करता है?



मैं डायबिटीज का मरीज, फिर भी भूख हड़ताल की: केजरीवाल 

मैं डायबिटीज का मरीज हूं, दिन में चार बार इंसुलिन लेता हूं। अगर कोई इंसान डायबिटीज का मरीज है और 3-4 घंटे में खाना नहीं खाता तो मर जाता है। ऐसी हालत में मैंने दो बार भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल की है। एक बार 15 दिन की और दूसरी बार 10 दिन तक।  
विज्ञापन


पांच साल मुझे सताया : केजरीवाल 

सभी डॉक्टरों ने कहा कि केजरीवाल 24 घंटे से ज्यादा जिंदा नहीं रहेगा, मैंने देश के लिए अपनी जान दांव पर लगाई। पिछले पांच साल में उन्होंने मुझे प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेरे घर पर छापा मारा, मेरे ऑफिस पर छापा मारा, मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए। मैं एक आतंकवादी कैसे हो सकता हूं?  
 

माता-पिता को हुआ दुख : केजरीवाल 

केजरीवाल ने कहा, आज तक मैंने अपने परिवार का नहीं सोचा है। मुझे आतंकी कहे जाने से बहुत दुख हुआ। मेरे माता-पिता को भी दुख हुआ। क्या मैं आतंकी हूं? आज ये निर्णय दिल्लीवालों पर छोड़ता हूंं। 
विज्ञापन


क्या था प्रवेश का बयान

29 जनवरी को प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के मादीपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए कहा था- केजरीवाल अगर जीतकर आए तो मादीपुर की सड़कें शाहीन बाग बन जाएंगी। दिल्ली में केजरीवाल जैसे नटवरलाल और आतंकवादी छिपे हुए हैं, उन्हें बाहर निकालना है। कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ें या दिल्ली में केजरीवाल जैसे आतंकवादी से। सीएम केजरीवाल आतंकवादी हैं और अगर अपनी बहन-बेटियों को बचाना है तो उन्होंने भगाना होगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें