फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार बोला- मैं शाहीन बाग वालों की मदद करता हूं, वे रोज फोन करते हैं

Sat, 01 Feb 2020 02:12 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुकेश वर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

दिल्ली की विकासपुरी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने शनिवार को शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यहां लोग अंदर से कुछ और बाहर से कुछ और होते हैं। मैं जब किसी की मदद करता हूं तो मर्दानगी के साथ करता हूं। मैंने तो शाहीन बाग वालों की भी मदद कर रखी है। शाहीन बाग वाले मुझे रोज कॉल करते हैं। 

विज्ञापन

  मुकेश शर्मा विकासपुरी से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह से है। मुकेश शर्मा कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता और डिजिटल संचार अध्यक्ष हैं। मुकेश चार बार विधायक और पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। 


पिछली बार कांग्रेस ने विकासपुरी सीट से नंद किशोर को टिकट दिया था, लेकिन उन्हें महज 19,540 वोट ही मिल पाए थे। वर्तमान में यहां से आप के महेंद्र यादव विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें