इसके अलावा केजरीवाल द्वारा भाजपा उम्मीदवार को बहस की चुनौती देने पर अमित शाह ने पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट किया कि केजरीवाल पूछ रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा का सीएम कौन है, मैं उनके साथ विकास पर चर्चा करूंगा।
शाह ने लिखा कि मैं उनको बता दूं कि आपके झूठे विकास पर चर्चा करने के लिए भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता ही काफी है। और रही बात मुख्यमंत्री उम्मीदवार की तो दिल्ली का हर नागरिक भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार है।
दिल्ली में दंगे करवाना चाहते हैं केजरीवाल: प्रवेश वर्मा
वहीं चुनाव आयोग के प्रतिबंध का समय खत्म होते ही भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा एक बार फिर अपने पुराने रूप में आ गए हैं। उन्होंने आप नेताओं के दावों और बयानों पर ताबड़तोड़ पलटवार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वो दिल्ली के माहौल को बिगाड़ने में आम आदमी पार्टी का हाथ होने की बात भी कहते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने केजरीवाल को आतंकवादी कह दिया था, जिसपर आज उन्हें जवाब मिला है।
मुझे बहुत दुख हुआ: केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि मुझे इस बात से बहुत दुख हुआ था। मैं आजतक अपने परिवार और बच्चों के लिए कभी कुछ नहीं किया, बल्कि खुद को देश सेवा में लगाया। आईआईटी में पढ़ने वाले मेरे सहपाठी आज विदेश चले गए हैं, लेकिन मैंने आयकर आयुक्त की नौकरी छोड़ दी।