फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Elections 2020: सिसोदिया के पटपड़गंज में कांटे की टक्कर, इस बार किसकी होगी जीत

Sat, 25 Jan 2020 05:53 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: पटपड़गंज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज इस बार की हॉट सीटों में से एक है। यहां से आम आदमी पार्टी ने इस बार भी मनीष सिसोदिया को टिकट दिया है। वहीं भाजपा ने अपने युवा नेता रवींद्र सिंह नेगी को और कांग्रेस ने पटपड़गंज जिले के अध्यक्ष रहे लक्ष्मण सिंह रावत को टिकट दिया है। 
विज्ञापन


इस क्षेत्र में उत्तराखंडी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है, जबकि यूपी-बिहार के रहने वाले वोटरों की तादाद दूसरे नंबर पर है। ऐेसे में यहां आम आदमी पार्टी को गढ़वाली, कुमाऊंनी और जैनसारी अकादमी का गठन करने का फायदा मिल सकता है। 

इनके बीच होगी टक्कर-

पार्टी उम्मीदवार 2020 उम्मीदवार 2015
आप मनीष सिसोदिया मनीष सिसोदिया
भाजपा रवींद्र सिंह नेगी विनोद कुमार बिन्नी
कांग्रेस लक्ष्मण सिंह रावत अनिल कुमार

 
विज्ञापन

1993 में यहां से भाजपा ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद तीन बार यहां कांग्रेस का कब्जा रहा। 2013 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर मनीष सिसोदिया जीते, जिसके बाद 2015 में भी उन्होंने आप का झंडा बुलंद किया।

पिछली बार के नतीजे

पार्टी उम्मीदवार वोट
आप मनीष सिसोदिया 75,243
भाजपा विनोद कुमार बिन्नी 46452
कांग्रेस अनिल कुमार 16,260

पटपड़गंज चुनाव क्षेत्र में कुल 2,14,368 मतदाता है, जिसमें से 1,21,088 पुरुष और 93,264 महिला हैं। यहां कई इलाकों में बिल्डर फ्लैट्स और हाऊसिंग सोसायटी हैं, तो कहीं बड़े-बड़े स्लम एरिया भी हैं। यहां मध्यम वर्गीय वोटरों से लेकर झुग्गी में रहनेवाले मतदाता शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें