फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi election 2020: आप के विशेष रवि तीसरी बार मैदान में, करोलबाग में कांटे की होगी टक्कर

Sun, 26 Jan 2020 12:50 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: करोलबाग सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आनी वाली करोलबाग विधानसभा सीट का गठन 1993 में हुआ था। 1993 में यहां सबसे पहले चुनाव में भाजपा के एसपी रतवाल ने कांग्रेस की सुंदरवती नवल प्रभाकर को हरा कर जीत हासिल की थी। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता विशेष रवि यहां से विधायक हैं। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं। 

विज्ञापन


इस बार करोलबाग में आम आदमी पार्टी ने फिर से विशेष रवि को खड़ा किया है। वहीं उनके सामने भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया और कांग्रेस प्रत्याशी गौरव धनक खड़े हैं। 

इनके बीच होगी टक्कर

पार्टी उम्मीदवार 2020 उम्मीदवार 2015 
आप विशेष रवि विशेष रवि
भाजपा योगेंद्र चंदोलिया योगेंद्र चंदोलिया
कांग्रेस गौरव धनक  मदन कोरवाल


पिछली बार यहां से आप के विशेष रवि के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया और कांग्रेस के मदन कोरवाल खड़े थे। विशेष रवि को 67,429 वोटों के साथ बंपर जीत मिली थी, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर थी। यह सीट 2008 से केवल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करोल बाग में कुल मतदाताओं की संख्या 1,64,742 है, जिनमें से 90449 पुरुष और 74285 महिलाएं हैं। दिल्ली का सबसे बड़ा थोक और खुदरा बाजार यहीं है, इसलिए इस क्षेत्र की मूल समस्याएं अतिक्रमण, सड़क निर्माण, साफ-सफाई और बिजली के तारों का जंजाल है। क्षेत्र के लोग इन्हीं मुद्दों के आधार पर अपनी सरकार चुनते हैं। 

2015 के नतीजे

पार्टी उम्मीदवार वोट
आम आदमी पार्टी विशेष रवि 67,429
भाजपा योगेंद्र चंदोलिया 34,549
कांग्रेस मदन कोरवाल 9,144
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें